Vhuman News / Wed, Apr 29, 2026
सोशल मीडिया पर आज गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से जुड़ा एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के कार्यक्रम का जिक्र है, जिसमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
लेकिन इस पोस्टर की सबसे खास और चर्चा वाली बात यह है कि सभी नेताओं के नाम के आगे ‘श्री’ लगाया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नाम के आगे ‘श्री’ नहीं लिखा गया है।
यही छोटी सी बात अब बड़ा मुद्दा बन गई है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे एक साधारण टाइपिंग गलती बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे एक सोचा-समझा ‘प्रयोग’ या राजनीतिक संकेत मान रहे हैं।
वही सूबे की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक वीडियो ट्वीट पर पोस्ट किया है जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे के आमंत्रण का वीडियो है. लेकिन वीडियो में जो आमंत्रण पत्र दिखाया गया है उसमें भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के आगे श्री नहीं लगाया गया है।
वही मुजफ्फरनगर विधानसभा से एमएलए कपिल देव अग्रवाल ने भी अपने फेसबुक पेज पर जो पोस्टर अपलोड किया हैं, उसमे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम के आगे "श्री" नहीं लगा हैं।
पोस्टर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अन्य नेताओं के नाम के साथ ‘श्री’ स्पष्ट रूप से लिखा गया है, जिससे यह सवाल और भी गहरा हो जाता है कि आखिर योगी आदित्यनाथ के नाम के साथ यह शब्द क्यों नहीं जोड़ा गया।
राजनीतिक गलियारों में भी इस पोस्टर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक इस मुद्दे पर किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सिर्फ एक संयोग है या इसके पीछे कोई खास संदेश छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन