11 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा

Share:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी Akhilesh Yadav ने संगठन के नेताओं के लिए बड़ा संदेश दिया है। समाजवादी पार्टी में अब चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को पहले अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा देना होगा। पार्टी के इस फैसले के बाद अब तक चार नेताओं ने अपने पद छोड़ दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिठूर सीट से दावेदारी कर रहे मुनींद्र शुक्ला, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, बरेली के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप और मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी जैसे नेताओं ने चुनावी तैयारी के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं।

सपा सूत्रों का मानना है कि संगठन में रहते हुए चुनावी दावेदारी करने से गुटबाजी बढ़ती है और जिला स्तर पर संगठन कमजोर पड़ता है। इसी वजह से पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि टिकट की दावेदारी से पहले संगठनात्मक पद छोड़ना जरूरी होगा।

यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने ऐसा प्रयोग किया हो। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से पद छोड़कर चुनाव लड़वाया था। फतेहपुर सीट पर मिली सफलता के बाद अब उसी मॉडल को विधानसभा चुनाव में बड़े स्तर पर लागू करने की तैयारी की जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस रणनीति का उद्देश्य संगठन को मजबूत रखना, टिकट वितरण में पारदर्शिता लाना और चुनाव से पहले अंदरूनी खींचतान को कम करना है। साथ ही यह संदेश भी देना है कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता के साथ तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें