Vhuman News / Thu, Jun 25, 2026
वेनेजुएला की राजधानी Caracas में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों ने राजधानी समेत कई इलाकों को हिला दिया। कई इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
भूकंप का असर इतना जबरदस्त था कि देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे Simón Bolívar International Airport की छत के कुछ हिस्से गिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धूल के गुबार के बीच यात्री जान बचाने के लिए भागते दिखाई दिए। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट को तत्काल बंद कर दिया गया।
10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका
अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार लोगो के मारे जाने की 44% आशंका है। वही 30% आशंका 1 लाख लोगो के जान गंवाने की भी है। दोनों भूकंप राजधानी से 290 किलोमीटर दूर पश्चिम में आये। इससे कई शहरो में इमारते गिर गई या फिर बुरी तरह झुक गई है।
126 साल में आया सबसे बड़ा भूकंप
वेनेजुएला में इस तीव्रता का भूकंप पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। इससे पहले 1900 में 7.7 की तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने इसे राष्ट्रिय आपातकाल घोषित कर दिया है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बिजली और संचार सेवाएं बाधित
भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो गईं। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और अंतरराष्ट्रीय सहायता भी मांगी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह वेनेजुएला में पिछले कई दशकों का सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है। आफ्टरशॉक्स का खतरा अभी भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन