28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रयागराज विवाद : केशव प्रसाद को कौन लगा रहा डांट : अविमुक्तेश्वरानंद ने क्यों कही ये बात

Share:

प्रयागराज : प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की खुलकर तारीफ की और कहा कि उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा,

अगर केशव मौर्य का बस चलता तो वो कब का हमें नहलाकर चले गए होते। उन्हें डांटा जा रहा है, यहां आने नहीं दिया जा रहा। एक समझदार नेता को दबा दिया गया है।

क्या बोले थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य?

रविवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शंकराचार्य विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था,

जब मुझसे बात करने को कहा जाएगा, जरूर करूंगा। मैं पूज्य शंकराचार्य से प्रार्थना कर सकता हूं, उनके चरणों में शीश झुकाकर निवेदन करता हूं कि संगम में स्नान कर विवाद को समाप्त करें।

9 दिनों से जारी है माघ मेला प्रशासन से विवाद

अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच बीते 9 दिनों से विवाद चल रहा है, जो थमने के बजाय और उग्र होता जा रहा है। रविवार को शंकराचार्य ने साफ शब्दों में कहा था,

कितना भी जुल्म कर लो, मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का समर्थन

इस पूरे विवाद में अब राजनीतिक समर्थन भी सामने आने लगा है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में बयान देते हुए कहा,

किसी व्यक्ति को यह साबित करना पड़े कि वह शंकराचार्य है, इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है?

18 जनवरी (मौनी अमावस्या):

  • अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान के लिए जा रहे थे

  • पुलिस ने रोककर पैदल जाने को कहा

  • विरोध पर शिष्यों से धक्का-मुक्की और मारपीट

  • पुलिस ने पालकी हटाई, इसके बाद शिविर के बाहर धरना शुरू

प्रशासन की कार्रवाई:

  • शंकराचार्य की पदवी लिखने को लेकर पहला नोटिस

  • मौनी अमावस्या के दिन हंगामे को लेकर दूसरा नोटिस

  • माघ मेले से प्रतिबंध की चेतावनी

  • दोनों नोटिसों का अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब दिया

24 जनवरी की रात:

  • शिविर में 8–10 युवक नारेबाजी करते पहुंचे

  • “आई लव बुलडोजर बाबा” और “योगी जिंदाबाद” के नारे

  • शिविर में घुसने की कोशिश, शिष्यों से धक्का-मुक्की

  • अविमुक्तेश्वरानंद का बयान:

    जितना जुल्म होगा, उतनी मजबूती से कदम उठाऊंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें