27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल : मूर्ति टूटने पर हिंसा, महिला की पिटाई, पुलिस गाड़ियों में आग

Share:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार शाम बड़ा बवाल हो गया। मामला गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र का है, जहां बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसी दौरान एक महिला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। मूर्ति के टूटते ही भीड़ उग्र हो गई और विरोध करने वाली महिला पर हमला कर दिया। भीड़ ने महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने किसी तरह महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई।

घटना के बाद हालात और बिगड़ गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि जब पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, तो स्थिति और हिंसक हो गई।

उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और कई जगहों पर तोड़फोड़ की। हालात इतने बिगड़ गए कि सीओ, तहसीलदार और संसारपुर चौकी इंचार्ज की गाड़ियों में आग लगा दी गई। कुछ वाहनों को सड़क पर पलट दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें