Vhuman News / Thu, Apr 16, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में एक ऐसा मानवीय चेहरा दिखाया, जिसने सभी का दिल छू लिया। श्रावस्ती से आई एक महिला अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंची।
बच्चे की हालत देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत आश्वासन दिया की “घबराइए मत, इलाज में कोई बाधा नहीं आने देंगे।”
सीएम ने मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए और अपने विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया।
जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिलकर उन्होंने हर समस्या सुनी और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया।
अपराध और जमीन कब्जे के मामलों पर भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। जनता के बीच पहुंचे सीएम योगी ने बच्चों को दुलार भी दिया और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन