29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

फतेहपुर में ‘अखिलेश यादव की चाय’ पर छापा! : दुकान मालिक बोला- भैया के आने के बाद से परेशान कर रहे अधिकारी

Share:

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक दिलचस्प और विवादित मामला सामने आया है, जहां एक साधारण चाय की दुकान अचानक चर्चा का केंद्र बन गई है।

खागा तहसील के चौकी चौराहा स्थित ‘शेषमन की फेमस चाय’ की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। अधिकारियों ने दुकान से चाय के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यह कार्रवाई 16 अप्रैल को की गई, लेकिन मामला अब सामने आया है।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि करीब दो महीने पहले यानी 20 फरवरी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी दुकान पर चाय पी थी।

अखिलेश ने की थी चाय की तारीफ

अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने दुकान पर रुककर चाय पी थी और इसकी जमकर तारीफ भी की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दुकान और चाय की सराहना करते हुए फोटो भी शेयर की थी।

दुकान संचालक शेषमन यादव के बेटे आर्यन यादव ने खुद अखिलेश को चाय परोसी थी। इस घटना के बाद यह दुकान काफी चर्चा में आ गई थी।

अब छापेमारी से मचा विवाद

हालांकि अब फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। दुकान मालिक शेषमन यादव का आरोप है कि अखिलेश यादव के आने के बाद से ही उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारी बार-बार दुकान पर आकर दबाव बना रहे हैं और एल्युमिनियम के बर्तनों में चाय बनाने पर आपत्ति जता रहे हैं।

दुकान मालिक का बयान

शेषमन यादव ने कहा—“डेढ़-दो महीने से हमें परेशान किया जा रहा है। अधिकारी कहते हैं कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो, दुकान सील कर देंगे। अब क्या सोने-चांदी के बर्तन में चाय बनाएं? हम दुकान चलाएं या रोज-रोज की परेशानी झेलें?”

जांच के बाद साफ होगी स्थिति

फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग ने चाय के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि कार्रवाई नियमों के तहत हुई है या इसमें कोई और वजह है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें