27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather Alert : आंधी-बारिश और बिजली का कहर, 48 घंटे में 12 मौतें, किसानों को भारी नुकसान

Share:

प्रदेश उत्तर में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। पिछले 48 घंटो में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। काशी, गोंडा और सल्तानपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

सबसे ज्यादा असर कानपुर में देखने को मिला, जहां पहले धूल भरी आंधी चली और फिर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हालात इतने खराब हो गए कि हैलट अस्पताल तक में पानी भर गया। शहर में 200 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। एक दर्दनाक हादसे में बरगद का पेड़ ऑटो पर गिर गया, जिसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी और जालौन में भी ओलावृष्टि से खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। इससे गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सीतापुर में बिजली गिरने से घर में आग लग गई, जिसमें मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक 7 साल की बच्ची झुलस गई।

राजधानी लखनऊ में 1 मार्च से अब तक 19.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 165 फीसदी ज्यादा है। अगर जिलों के हिसाब से बात करें, तो कानपुर में 4, सीतापुर में 3, वाराणसी और चित्रकूट में 2-2, जबकि ललितपुर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों के नुकसान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को तुरंत नुकसान की रिपोर्ट देने और 24 घंटे के भीतर मुआवजा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

सरकार ने साफ किया है कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें और यह सुनिश्चित करें कि इस प्राकृतिक आपदा का असर किसानों और आम लोगों पर कम से कम पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें