13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला : बोले- मनरेगा खत्म कर अडाणी-अंबानी को दिया जा रहा पैसा

Share:

उत्तरप्रदेश : कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया गया है, लेकिन असली मुद्दा नाम बदलने का नहीं है। असली मुद्दा यह है कि गरीबों को जो सुरक्षा मनरेगा के जरिए मिली थी, मोदी सरकार ने उसे धीरे-धीरे खत्म कर दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस जनता की रक्षा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का सारा पैसा खींचकर अंबानी और अडाणी जैसे उद्योगपतियों के हाथों में दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए आंदोलन कर रही है और मजदूरों की मजबूती से रक्षा करेगी।

मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। राहुल खिलाड़ियों से मिले, टॉस के लिए सिक्का उछाला और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने चौपाल लगाई और मनरेगा मजदूरों से सीधे संवाद किया।

राहुल गांधी सोमवार देर रात रायबरेली पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह उनका छठा रायबरेली दौरा है। इससे पहले वह 10 सितंबर 2025 को यहां आए थे।

राहुल गांधी की बड़ी बातें

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मनरेगा योजना खत्म हो जाए, ताकि बहनों और मजदूरों को मिलने वाला पैसा सीधे अंबानी-अडाणी और बड़े उद्योगपतियों के पास चला जाए। सामने से इसे खत्म नहीं किया जा सकता, इसलिए मनरेगा का धीरे-धीरे गला घोंटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा करती है, जबकि RSS और नरेंद्र मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं। वे डॉ. अंबेडकर की सच्चाई और गांधी जी की सोच को मिटाना चाहते हैं। वे देश को आजादी से पहले वाले दौर में ले जाना चाहते हैं, जहां लोगों से उनकी जमीन और अधिकार छीन लिए जाते थे।

राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार का लक्ष्य लोगों के सारे हक छीनना, योजनाएं खत्म करना और उनका पैसा अंबानी-अडाणी को देना है। उन्होंने कहा कि यह देश किसानों और मजदूरों का है, न कि चुनिंदा उद्योगपतियों का।

राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान की सरकार अडाणी-अंबानी की सरकार बन चुकी है। इससे देश को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि इससे किसानों, मजदूरों और गरीबों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें