14 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बरेली: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्ती : बोले– ब्राह्मणों और संतों का हो रहा अपमान

Share:

बरेली (यूपी): उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह UGC के नए कानून और प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से कथित मारपीट को बताया है।

इस्तीफे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अपने आवास के बाहर एक पोस्टर लेकर खड़े नजर आए। पोस्टर पर लिखा था—
“UGC ROLL BACK, काला कानून वापस लो। शंकराचार्य और संतों का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। #BOYCOTT BJP #BOYCOTT BRAHMAN MP MLA”

5 पेज के पत्र में उठाए गंभीर सवाल

अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के साथ 5 पन्नों का पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़कर उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने सवाल उठाया—
“क्या ब्राह्मणों के नरसंहार की तैयारी की जा रही है?”

पत्र में उन्होंने लिखा कि ऐसी घटनाएं किसी भी साधारण ब्राह्मण को अंदर से झकझोर देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार और प्रशासन ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ काम कर रहा है और उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

हनुमानजी की तस्वीर को लेकर भी रहे विवादों में

करीब 5 महीने पहले अलंकार अग्निहोत्री अपने ऑफिस में भगवान बजरंगबली की तस्वीर लगाने को लेकर चर्चा में आए थे। इसको लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था और सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया था।

मनाने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक नेता

इस्तीफे की खबर के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को मनाने के लिए एडीएम सिटी सौरभ दुबे, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रीती जायसवाल समेत कई अधिकारी उनके आवास पहुंचे। इसके अलावा सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा कई ब्राह्मण संगठनों के नेता भी उनसे मिलने पहुंचे और आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
हालांकि अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें