Vhuman News / Fri, May 1, 2026
नई दिल्ली: 1 मई से आम लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है।
नए बदलाव के तहत कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹993 तक महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹3071.50 पहुंच गई है, जो पहले ₹2078.50 थी।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा की गई है, जिससे सीधे तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस प्रभावित होंगे।
क्या होगा असर?
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, ढाबों और बड़े आयोजनों में होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से इन व्यवसायों का खर्च बढ़ेगा।
रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो सकता है
चाय, नाश्ते और थाली के दाम बढ़ सकते हैं
शादी और कैटरिंग का खर्च बढ़ सकता है
विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि बाहर खाना-पीना अब और महंगा हो सकता है।
क्या घरेलू सिलेंडर भी महंगा होगा?
फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाजार में महंगाई का दबाव जरूर बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन