30 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

अखिलेश यादव के परिवार में कलह? : प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक के दिए संकेत

Share:

उत्तरप्रदेश : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर संकेत दिए हैं कि वह अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं।

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट iamprateekyadav से पोस्ट करते हुए लिखा कि वह जल्द से जल्द अपनी पत्नी से अलग होना चाहते हैं। पोस्ट में उन्होंने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतीक का कहना है कि उनकी पत्नी ने पारिवारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाया और केवल अपनी प्रसिद्धि व प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान दिया।

प्रतीक यादव ने लिखा कि शादी के बाद से ही परिवार के भीतर तनाव लगातार बढ़ता गया। उनके मुताबिक, अपर्णा यादव का व्यवहार परिवार के प्रति संवेदनहीन रहा, जिससे उनका निजी और सामाजिक जीवन दोनों प्रभावित हुए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले का उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है।

बताया जा रहा है कि साल 2012 में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। शादी समारोह में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे। गौर करने वाली बात यह है कि 4 दिसंबर 2025 को अपर्णा यादव के जन्मदिन के मौके पर भी प्रतीक यादव उनके साथ नजर आए थे।

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा यादव, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। अपर्णा यादव ने लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा का टिकट भी मांगा था, हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट मीडिया क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और सपा सरकार के दौरान सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं। उनकी मां अंबी बिष्ट एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। अपर्णा ने लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है।

फिलहाल प्रतीक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह मामला सियासी और पारिवारिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें