28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सोनू कश्यप मर्डर केस में बढ़ी सियासत : अजय राय की एंट्री पर पुलिस ने लगाई रोक

Vhuman News / Fri, Jan 16, 2026

Share:

मेरठ में हुई मुजफ्फरनगर निवासी सोनू उर्फ रोनू कश्यप की हत्या के बाद अब पूरा मुजफ्फरनगर जनपद राजनीतिक अखाड़े में तब्दील होता नजर आ रहा है।

मृतक के परिजनों से मुलाकात को लेकर लगातार अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का जिले में आना-जाना जारी है।

बीते दो दिनों में यह तीसरा बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है।
दो दिन पहले आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रोक दिया था, वहीं कल समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

इसी क्रम में आज गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मृतक सोनू कश्यप के परिजनों से मिलने मुजफ्फरनगर आ रहे थे।
हालांकि, मुजफ्फरनगर पुलिस ने उन्हें मेरठ–मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस दौरान अजय राय को भगेला चौकी पर पुलिस ने बैठा लिया।
बाद में पुलिस की मौजूदगी में अजय राय की मृतक के परिजनों से फोन पर बातचीत कराई गई, जिसके बाद वे मेरठ वापस लौट गए।

स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन जबरदस्ती उन्हें रोके हुए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीएनएस की किसी धारा का हवाला देकर उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा, जबकि वे अकेले अपनी गाड़ी से या फिर पुलिस वाहन से भी जाने को तैयार थे।

अजय राय ने कहा कि सरकार इस घटना को दबाना चाहती है। उनका आरोप है कि जिस तरह से बच्चे को जिंदा जलाकर मारा गया, उसे छुपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस पर सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी करने और प्रशासन पर अपनी कमियां छुपाने का आरोप लगाया।

अजय राय ने यह भी कहा कि योगी सरकार में लगातार अपराध हो रहे हैं और गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के नेताओं के माध्यम से मृतक सोनू कश्यप की बहन मीरा से उनकी फोन पर बातचीत हुई है।
परिजनों की ओर से उच्चस्तरीय जांच, 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सरकारी नौकरी और पूरे परिवार की सुरक्षा की मांग रखी गई है।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और इन मांगों को लेकर सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें