27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Lockdown In India Fact Check : क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर लॉकडाउन का दिया संकेत? जानिए सच

Share:

Lockdown In India Fact Check: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में संभावित लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने संसद में अपने बयान के दौरान कोविड-19 जैसे लॉकडाउन का संकेत दिया है।

हालांकि, जब इस दावे की जांच की गई तो यह पूरी तरह भ्रामक निकला। लोकसभा और राज्यसभा में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण में कहीं भी लॉकडाउन लागू करने की बात नहीं कही गई है।

दरअसल, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोविड-19 महामारी का जिक्र सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर किया था। उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने पहले भी वैश्विक संकट का सामना एकजुट होकर किया है और भविष्य में भी इसी तरह तैयार रहने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहें और एकजुटता बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है, लेकिन सरकार पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा के बाद अटकलें जरूर तेज हुईं, लेकिन इसका लॉकडाउन से कोई सीधा संबंध नहीं है।

भारत में लॉकडाउन को लेकर वायरल हो रहा दावा पूरी तरह फेक और भ्रामक है। सरकार की तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें