27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

रामनवमी पर Yogi Adityanath ने किया कन्या पूजन : कन्याओ को चुनरी उढ़ा कर दिया उपहार

Share:

रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शुक्रवार सुबह Gorakhpur स्थित Gorakhnath Temple में विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।

सीएम योगी ने पूजा के बाद सभी बच्चियों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। इस खास मौके पर एक 5 साल की बच्ची यशस्विनी ने उन्हें बुलडोजर का खिलौना गिफ्ट किया। मुख्यमंत्री ने बच्ची के साथ खिलौना पकड़कर फोटो खिंचवाई और उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते हुए खिलौना वापस कर दिया।

बताया जा रहा है कि यशस्विनी अपने परिवार के साथ Kanpur से गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए आई थी। सीएम ने उसके भी पांव पखारकर आशीर्वाद लिया।

इससे पहले सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जमानत पर छूटे आरोपी अगर पीड़ित को धमकाएं तो उनकी जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू की जाये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें