29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

महोबा में भाजपा विधायक ने रोका कैबिनेट मंत्री का काफिला : सड़कों की बदहाली पर जताई नाराजगी

Share:

महोबा : महोबा जिले में उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रुकवा दिया। यह घटना रामश्री महाविद्यालय के पास हुई, जब मंत्री युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, विधायक बृजभूषण राजपूत करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों को सड़क पर खड़ा कर मंत्री के काफिले को रोक दिया। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में सड़कों की खुदाई कर दी गई है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनसे जवाब मांग रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी दौरान मौके पर मौजूद सीओ सदर और कोतवाली पुलिस से विधायक समर्थकों की तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विवाद के बीच कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि वे स्वयं 40 गांवों का दौरा करने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने चेतावनी दी कि जहां सड़कों की खुदाई के बाद पानी नहीं पहुंचा है या काम अधूरा है, वहां संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो निलंबन भी किया जाएगा।

घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें