29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Police Constable Recruitment 2025 : 32,679 पदों की परीक्षा जून 2026 में, तारीखें घोषित

Vhuman News / Thu, Feb 5, 2026

Share:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 32,679 कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार, परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इससे जुड़ा आधिकारिक नोटिस मंगलवार शाम जारी किया है।

कब होगी परीक्षा?

नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा
8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित होगी।
परीक्षा हर दिन दो अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी

भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे
एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट
👉 uppbpb.gov.in
चेक करते रहें।
परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया

UPPRPB ने 32,679 कांस्टेबल और समकक्ष पदों के लिए
31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था।
आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक चली।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

  • कुल अंक: 300

  • प्रश्नों की संख्या: 150

  • समय: 2 घंटे

  • प्रत्येक प्रश्न: 2 अंक

  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम अंक अनिवार्य होंगे—

  • जनरल: 30% (300 में से 90 अंक)

  • EWS: 25% (75 अंक)

  • OBC: 25% (75 अंक)

  • SC/ST: 20% (60 अंक)

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। फाइनल मेरिट में भी लिखित परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे।

सिलेबस

लिखित परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे

  • सामान्य ज्ञान

  • सामान्य हिंदी

  • संख्यात्मक व मानसिक योग्यता

  • मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता
    (Mental Aptitude / Intelligence Quotient / Reasoning)

पुलिस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

31 दिसंबर की शाम योगी सरकार ने 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल (SSF), महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं।

  • सिविल पुलिस: 10,469 पद (महिला और पुरुष)

  • PAC: 15,131 पद (केवल पुरुष)

  • UP SSF: 1,341 पद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें