27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

योगी के पैरों में गिरे सुवेंदु अधिकारी, लिया आशीर्वाद : बोले CM – “कठमुल्ला संस्कृति नहीं चलने देंगे”

Share:

कोलकाता/बंगाल:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को गरमा दिया। उन्होंने राज्य में तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया, जहां भारी भीड़ देखने को मिली। सभा के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari ने मंच पर पहुंचकर सीएम योगी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी जूते उतारकर मंच पर पहुंचे और योगी आदित्यनाथ को पटका पहनाने के बाद उनके पैरों में झुक गए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

सीएम योगी की जनसभाओं में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोग बसों की छतों पर बैठकर सभा स्थल तक पहुंचे। इससे साफ है कि बंगाल में योगी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

योगी का बड़ा बयान

सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा—

“बंगाल में कठमुल्ला संस्कृति नहीं चलने देंगे।”

उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। विपक्षी दल इस बयान को लेकर सवाल उठा सकते हैं, जबकि भाजपा समर्थकों में इसे लेकर उत्साह है।

राजनीतिक मायने

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ का यह दौरा बंगाल की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है। खासकर सुवेंदु अधिकारी के इस कदम को भाजपा के भीतर एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें