29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राहुल गाँधी को है गंभीर बीमारी : हारते ही लगाने लगते हैं आरोप - डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Vhuman News / Fri, Jan 16, 2026

Share:

यूपी : उत्तर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को “एक बीमारी है”, जिसकी वजह से वह कभी वोट की स्याही खराब होने तो कभी वोट चोरी होने जैसे आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता के बीच नहीं जाते और जब चुनाव हारते हैं तो चुनाव आयोग, सिस्टम और भाजपा पर सवाल खड़े करने लगते हैं।

डिप्टी सीएम ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत चल रहे वोटर लिस्ट शुद्धीकरण अभियान पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों के पास कार्यकर्ता हैं, वे इस शुद्धीकरण अभियान में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। भाजपा के पास मजबूत कार्यकर्ता हैं, इसलिए वह SIR में काम करवा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास गुंडे हैं, वे शुद्धीकरण का काम कैसे कर पाएंगे।

केशव मौर्य ने कहा कि चुनाव आरोप लगाकर नहीं जीते जाते, बल्कि जनता के बीच जाकर और उनके लिए काम करने से चुनाव जीते जाते हैं। सिस्टम को दोष देने से हार नहीं छिपाई जा सकती।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब सच सामने आएगा तो बहुत लोगों की छाती में दर्द होगा। सोमनाथ मंदिर को कई बार लूटा गया और शिवलिंग को सीढ़ियों के नीचे दबाया गया। उन्होंने कहा कि इतिहास और विरासत को जानना और याद रखना जरूरी है, ताकि समाज जागरूक रहे और भविष्य के लिए सतर्क हो सके।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद अब देखना होगा की सियासत की ये जुबानी जंग कहाँ जाकर रुकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें