Vhuman News / Mon, Jan 19, 2026
जापानी कार निर्माता टोयोटा 20 जनवरी को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
Urban Cruiser EV असल में मारुति सुजुकी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara का री-बैज्ड वर्जन है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹21 लाख से ₹26 लाख के बीच हो सकती है। कार की डिलीवरी मार्च–अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है।
मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Harrier EV और Mahindra BE6 से होगा।

टोयोटा Urban Cruiser EV को Heartect-E प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे टोयोटा और मारुति सुजुकी ने मिलकर डेवलप किया है। यह पहले पेश किए गए eVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है, जिसे ग्लोबल मार्केट में EICMA-2024 (इटली) में e-Vitara नाम से शोकेस किया गया था।
प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसकी लंबाई 15mm और चौड़ाई 20mm कम की गई है, जबकि ऊंचाई 20mm बढ़ाई गई है। हालांकि, व्हीलबेस 2700mm ही रखा गया है।
Urban Cruiser EV में फुल LED लाइटिंग सेटअप और 19-इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट प्रोफाइल e-Vitara से अलग है, जिसमें चौड़ी क्रोम स्ट्रिप, ब्लैक केसिंग में LED हेडलैंप और दोनों तरफ गोल LED DRLs दिए गए हैं।
साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग और C-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल मिलते हैं। रियर में एंड-टू-एंड कनेक्टेड टेललैंप, रूफ स्पॉइलर और बड़ा बंपर दिया गया है।

केबिन लेआउट e-Vitara जैसा है, लेकिन इसमें ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड, सेमी-लेदरेट सीट्स और फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप मिलता है।
फीचर्स में शामिल हैं:
10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
फिक्स्ड ग्लास रूफ
JBL साउंड सिस्टम
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
वायरलेस चार्जर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

यूरोपियन मार्केट की तरह भारत में भी इसमें 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। फुल चार्ज पर इसकी अनुमानित रेंज 550km तक हो सकती है। इसमें 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन मिलेंगे।
सेफ्टी के लिए इसमें ADAS टेक्नोलॉजी, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ESC और TPMS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन