28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किया संन्यास का ऐलान : घुटने की गंभीर बीमारी बनी वजह

Vhuman News / Tue, Jan 20, 2026

Share:

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साइना ने बताया कि घुटनों की पुरानी और गंभीर बीमारी के चलते अब उनके लिए प्रतिस्पर्धी स्तर पर खेलना संभव नहीं रह गया है।

साइना आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में खेलती नजर आई थीं। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की।

अपने सिद्धांतों पर खेला और अपने सिद्धांतों पर ही छोड़ा

पॉडकास्ट में साइना ने कहा,

“मैंने लगभग दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मैंने अपने सिद्धांतों पर खेल शुरू किया और अपने सिद्धांतों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे औपचारिक घोषणा जरूरी नहीं लगी।”

घुटनों की बीमारी ने खत्म किया करियर

साइना के मुताबिक उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है और उन्हें आर्थराइटिस हो गया है।
उन्होंने बताया,

“जब आप खेल ही नहीं पा रहे, तो वहीं रुक जाना चाहिए। पहले मैं दिन में 8-9 घंटे ट्रेनिंग कर लेती थी, लेकिन बाद में 1-2 घंटे में ही घुटनों में सूजन आ जाती थी। ऐसे में आगे बढ़ना बहुत मुश्किल हो गया था।”

चोट के बावजूद शानदार वापसी

साइना का करियर रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की चोट से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए—

  • 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज

  • 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल
    जीतकर अपने जज्बे का परिचय दिया।

हालांकि, घुटनों की समस्या बार-बार उभरती रही। 2024 में साइना ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें आर्थराइटिस है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है।

ओलिंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी

साइना नेहवाल ने लंदन ओलिंपिक 2012 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वे ओलिंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व तीन ओलिंपिक गेम्स में किया।

कॉमनवेल्थ से लेकर वर्ल्ड स्टेज तक शानदार सफर

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 और 2018 – गोल्ड मेडल

  • BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2008 – गोल्ड

  • BWF सुपर सीरीज 2009 – जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

2008 बीजिंग ओलिंपिक में साइना क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न से सम्मानित

साइना नेहवाल को उनके योगदान के लिए—

  • 2009 में अर्जुन अवॉर्ड

  • 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
    से सम्मानित किया गया।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें