30 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

विराट कोहली को लेकर ICC की बड़ी चूक : अब माना– 1547 दिन रहे वर्ल्ड नंबर-1

Vhuman News / Fri, Jan 16, 2026

Share:

मुंबई : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 14 जनवरी को जारी वनडे रैंकिंग में हुई बड़ी गलती को सुधार लिया है। दरअसल, ICC ने पहले विराट कोहली के वनडे में नंबर-1 रहने के कुल दिनों की संख्या गलत जारी कर दी थी।

बुधवार को ICC ने बताया था कि विराट कोहली 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को भूल सुधार करते हुए ICC ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं।

इस सही आंकड़े के बाद विराट कोहली अब वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन तक नंबर-1 रहने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसका उन्हें सीधा फायदा मिला। उनके अब 785 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। जुलाई 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब विराट वनडे में नंबर-1 बने हैं। ओवरऑल यह उनके करियर का 11वां मौका है, जब वे वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

ICC रैंकिंग में यह पहली बार नहीं है, जब गलती सामने आई हो। इससे पहले भी कई बार ICC को रैंकिंग में सुधार करना पड़ा है।

  • जनवरी 2022 में ICC की वेबसाइट पर करीब ढाई घंटे के लिए भारत को टेस्ट की नंबर-1 टीम दिखाया गया था, बाद में ऑस्ट्रेलिया को फिर से नंबर-1 कर दिया गया।

  • फरवरी 2022 में भी भारत करीब 6 घंटे तक टेस्ट की नंबर-1 टीम बना रहा, लेकिन बाद में रैंकिंग सुधार दी गई।

  • इसके अलावा 20 अगस्त 2025 को ICC की ताजा रैंकिंग से रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम ही गायब हो गए थे, जिसे करीब 4 घंटे बाद ठीक किया गया।

एक बार फिर ICC की रैंकिंग में हुई गलती चर्चा का विषय बन गई है, हालांकि इस बार सुधार के बाद विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें