12 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कौन हैं नितिन नबीन? आज करेंगे नामांकन : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार क्यों माने जा रहे हैं

Vhuman News / Mon, Jan 19, 2026

Share:

दिल्ली : बीजेपी की सियासत में एक बार फिर बड़ा मंथन शुरू हो गया है। आज नामांकन करने जा रहे नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर नितिन नबीन कौन हैं और क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें कई दिग्गज नेताओं पर तरजीह दे रहे हैं?

नितिन नबीन बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों में भरोसेमंद चेहरा माने जाते रहे हैं। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले नबीन ने बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में लगभग हर स्तर पर काम किया है। यही वजह है कि उन्हें एक ‘हार्डकोर संगठन मैन’ माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है जो संगठन को 2029 के लोकसभा चुनावों तक मजबूत बनाए और राज्यों में पार्टी की जमीनी पकड़ और गहरी करे। नितिन नबीन को इस कसौटी पर खरा उतरता माना जा रहा है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस दौड़ में उनसे कहीं बड़े और अनुभवी नेताओं के नाम भी सामने थे, लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी ने उन्हें दरकिनार कर दिया। इसके पीछे माना जा रहा है कि नेतृत्व अब ऐसे अध्यक्ष की ओर बढ़ना चाहता है जो न सिर्फ संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित हो, बल्कि बिना किसी गुटबाजी के पार्टी लाइन पर काम करे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नितिन नबीन की सबसे बड़ी ताकत उनकी लो-प्रोफाइल राजनीति, विवादों से दूरी और संगठन के प्रति निष्ठा है। यही कारण है कि उन्हें बीजेपी के भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

अब सभी की नजरें आज होने वाले नामांकन पर टिकी हैं। अगर सब कुछ तय रणनीति के मुताबिक हुआ, तो नितिन नबीन जल्द ही बीजेपी की कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें