28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सम्राट चौधरी बने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री : JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम

LIVE

Vhuman News / Wed, Apr 15, 2026

Share:

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह राजधानी पटना के लोकभवन स्थित जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। राज्य्पाल सयैद अता हसनैन ने लोकसभा में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण से पहले हनुमान मंदिर पहुँचे सम्राट

सम्राट चौधरी ने शपथ से पहले सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही सम्राट चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बिहार सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं। नीतीश कुमार 20 साल तक लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

सम्राट चौधरी के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य की सियासत में तेजी से बदलाव हुआ। नई सरकार के गठन के साथ ही अब प्रदेश में नई नीतियों और फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इससे बिहार में आगामी चुनावों को लेकर भी सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

अब सभी की नजरें नई सरकार के पहले फैसलों पर टिकी हैं, जो राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था पर असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें