12 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष : बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास

Vhuman News / Sun, Jan 25, 2026

Share:

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी (कार्यवाहक) अध्यक्ष बनाया गया है। यह फैसला पटना के होटल मौर्य में आयोजित RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में यह प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने रखा, जिस पर मौजूद सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से सहमति जताई।

बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, संजय यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर भी मंथन हुआ।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी को अब बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा,

“या तो नरेंद्र मोदी के चरणों में रहिए या फिर उनसे लड़िए। कुछ लोग चरणों में चले गए हैं, वीडियो सबने देखा होगा, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।”

लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि

तेजस्वी यादव जब किसी पद पर नहीं थे, तब भी उन्होंने बेहतरीन काम किया। अब पद मिलने के बाद और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत करना है और आने वाले चुनावों में जीत हासिल करनी है।

इधर, तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

“गिरोह-ए-घुसपैठ की कठपुतली बने शहजादे को ताजपोशी मुबारक..

पहले से ही अहम फैसले ले रहे हैं तेजस्वी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव पहले से ही संगठन और राजनीतिक रणनीति से जुड़े अधिकतर अहम फैसले ले रहे हैं। उन्हें पार्टी का भविष्य का चेहरा माना जा रहा है। बैठक में उन नेताओं पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा हुई, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया था। इस पर सख्त निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

लालू यादव क्यों छोड़ रहे हैं अध्यक्ष पद

लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों के चलते आगे पार्टी की सक्रिय जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहते। हालांकि वे अपना कार्यकाल पूरा होने तक यानी 2028 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की योजना है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तेजस्वी को लगभग राष्ट्रीय अध्यक्ष के समान अधिकार पहले ही मिल चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें