14 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Ajit Pawar Plane Crash: मां टीवी देख रही थीं : बेटा दुनिया छोड़ गया – बारामती हादसे की पूरी कहानी

Vhuman News / Wed, Jan 28, 2026

Share:

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के समय अजित पवार की मां आशा पवार बारामती स्थित अपने फार्महाउस में टीवी देख रही थीं। फार्महाउस के मैनेजर संपत धायगुडे के मुताबिक, जैसे ही टीवी पर हादसे की खबर चलने लगी, आशा ताई ने पूछा –
“क्या दादा का एक्सीडेंट हो गया?”

मां को बेटे की मौत की खबर न लगे, इसके लिए कर्मचारियों ने तुरंत फार्महाउस का टीवी केबल काट दिया और उनका मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया। उन्हें यही बताया जाता रहा कि अजित पवार बिल्कुल ठीक हैं।

बेटे से मिलने की जिद पर अड़ीं मां आशा

मैनेजर संपत ने बताया कि आशा ताई को लग रहा था कि उनके बेटे को सिर्फ हल्की चोट आई होगी। इसी बीच टीवी पर खबर चली कि अजित पवार को बारामती अस्पताल ले जाया गया है।
इसके बाद वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुईं और बेटे से मिलने के लिए फार्महाउस से बाहर निकल पड़ीं। आखिरकार, मजबूरी में उन्हें बारामती स्थित बंगले तक ले जाया गया।

4 दिन पहले मां से मिलने आए थे अजित पवार

बताया गया कि हादसे से चार दिन पहले अजित पवार अपनी मां से मिलने फार्महाउस आए थे।
शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे वे फार्महाउस पहुंचे और अपनी मां से करीब 15 मिनट तक बातचीत की थी।
इसके बाद उन्होंने खेतों में काम करने वाले मजदूरों को निर्देश दिए और नए पेड़ लगाने को भी कहा था।
मां से मुलाकात के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुरानी पोस्ट

हादसे के बाद अजित पवार की जनवरी 2024 की एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था—

“जब हम हेलिकॉप्टर या प्लेन से यात्रा करते हैं और अगर वह बहुत स्मूद लैंड करता है, तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है।”

इस दुखद हादसे के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को और अधिक झकझोर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें