27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ, JDU से होंगे 2 डिप्टी

Vhuman News / Wed, Apr 15, 2026

Share:

बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। सम्राट चौधरी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोकभवन स्थित जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के शामिल होने की संभावना है।

सम्राट चौधरी के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने के साथ ही सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। खास बात यह है कि यह बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार होगी।

यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुआ है। नीतीश कुमार, जिन्होंने करीब 20 वर्षों तक बिहार की सत्ता संभाली, अब राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से हट गए हैं।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें काम करने का बड़ा मौका दिया है। उन्होंने बताया कि वे करीब 30 साल से राजनीति में सक्रिय हैं और 2015 से भाजपा के साथ लगातार जुड़े हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और अब उनका लक्ष्य बिहार के विकास को और आगे बढ़ाना है। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने के लिए वे पूरी टीम के साथ काम करेंगे।

एनडीए विधायक दल की बैठक में भी भावुक पल देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार ने भी उन्हें माला पहनाकर समर्थन जताया और विधायकों से तालियां बजवाईं।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार किस दिशा में आगे बढ़ता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें