27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में सियासी बदलाव : सम्राट चौधरी बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथग्रहण

Vhuman News / Tue, Apr 14, 2026

Share:

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बिहार में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। उनका शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित किया जाएगा।

इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय चौधरी एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—

"अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।"

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस बैठक में सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक भी आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा—"2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया। नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।"

अब सभी की नजर 15 अप्रैल पर टिकी है, जब सम्राट चौधरी आधिकारिक रूप से बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें