13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ईरान ने ट्रम्प के युद्धविराम प्रस्ताव का उड़ाया मज़ाक : कहा—"अमेरिका खुद से कर रहा है बातचीत"

Vhuman News / Wed, Mar 25, 2026

Share:

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका की युद्धविराम कोशिशों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रम्प प्रशासन के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका अब “खुद से ही बातचीत” कर रहा है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ईरान ने अमेरिका द्वारा भेजे गए युद्धविराम प्रस्ताव का न सिर्फ विरोध किया है, बल्कि उसका खुलकर मजाक भी उड़ाया है।

ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोलफघारी ने बुधवार को सरकारी टीवी पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में अमेरिका पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा,"अमेरिका जिस ताकत की बात करता था, वह अब नाकामी में बदल चुकी है। अगर आपके पास सच में ताकत होती, तो आप अब तक इस स्थिति से बाहर निकल चुके होते। अपनी हार को समझौते का नाम देना बंद कीजिए।"

ईरानी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका की हालत ऐसी हो गई है कि वह अब “खुद से ही बातचीत” कर रहा है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 बिंदुओं वाला युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के मूड में नहीं है।
जोलफघारी ने दो टूक कहा,"हमारा रुख पहले दिन से साफ है और आगे भी रहेगा। हम आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे—न पहले किया है, न आगे करेंगे।"


ईरान के इस कड़े रुख से साफ है कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ सकता है।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती बयानबाजी यह संकेत दे रही है कि फिलहाल किसी भी तरह के युद्धविराम की संभावना बेहद कम है। आने वाले दिनों में क्षेत्रीय हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें