27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

‘पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी’ : मालदा में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा प्रहार

Vhuman News / Sat, Jan 17, 2026

Share:

मालदा (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती अवैध घुसपैठ है, जिससे कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बनाकर गरीबों का हक छीन रही है।

पीएम ने साफ कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयुष्मान भारत को लेकर टीएमसी पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार को बंगाल के गरीबों की कोई चिंता नहीं है। राज्य में अब तक आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की गई है, जबकि देशभर में करोड़ों गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।
उन्होंने कहा,

बंगाल देश का एकमात्र राज्य है जहां आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी गई। ऐसी पत्थरदिल और निर्मम सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी।
इस दौरान उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से बातचीत की और ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी संवाद किया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 3,250 करोड़ रुपए से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।


पीएम मोदी के भाषण की 7 बड़ी बातें

1️⃣ पूर्वी भारत के लोगों का भरोसा भाजपा पर

पीएम ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है। दशकों तक नफरत की राजनीति ने इस क्षेत्र को जकड़ रखा था, लेकिन भाजपा ने उसे मुक्त किया है। आज पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है।

2️⃣ पत्थरदिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी

टीएमसी सरकार पर आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि ये लोग जनता की तकलीफों से बेपरवाह हैं और केवल अपनी तिजोरी भरने में जुटे हैं। बंगाल के गरीबों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिलना चाहिए।

3️⃣ बंगाल की हर दिशा में सुशासन की सरकार

पीएम ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद बंगाल चारों ओर से सुशासन वाली सरकारों से घिर गया है। अब बंगाल की बारी है।
उन्होंने कहा,

“मां गंगा के आशीर्वाद से बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी।”

4️⃣ महिला पत्रकार के साथ अभद्रता का मुद्दा

पीएम मोदी ने एक महिला पत्रकार के साथ हुई कथित अभद्रता का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक में भय का माहौल है। उन्होंने युवाओं से बदलाव के लिए वोट की ताकत इस्तेमाल करने की अपील की।

5️⃣ घुसपैठ बंगाल की सबसे बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई समृद्ध देश भी घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं। बंगाल में भी एक-एक घुसपैठिए को बाहर करना जरूरी है, लेकिन टीएमसी के रहते यह संभव नहीं है।

6️⃣ बाढ़ राहत में घोटाले का आरोप

पीएम ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मालदा में बाढ़ राहत का पैसा टीएमसी के चहेतों को 40-40 बार भेजा गया, जबकि असली पीड़ितों को कुछ नहीं मिला। भाजपा सरकार बनते ही ऐसे सभी काले कारनामों पर रोक लगेगी।

7️⃣ मुंबई में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का जिक्र

पीएम ने महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई जैसी जगह, जहां बीजेपी की जीत कभी असंभव मानी जाती थी, वहां भी पार्टी को रिकॉर्ड समर्थन मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें