28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मनोज तिवारी के घर चोरी का खुलासा : 5.40 लाख की वारदात करने वाला पुराना नौकर गिरफ्तार

Vhuman News / Mon, Jan 19, 2026

Share:

महाराष्ट्र : भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी के घर में चोरी करने वाले शख्स की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले 2 सालों में मनोज तिवारी के घर में चोरी की गई वारदातें हुईं। जिसमें अलग-अलग समय में कुल 5.40 लाख चोरी किए गए थे। अब गुरुवार यानी 15 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज तिवारी का मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित शास्त्री नगर के सुंदरबन अपार्टमेंट में फ्लैट है, जहां 5.40 लाख की चोरी हुई है। एक्टर के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में 15 जनवरी को चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पुलिस शिकायत के अनुसार, जून 2025 में मनोज तिवारी के घर से 4.40 हजार रुपए की चोरी हुई थी। तब आरोपी का पता नहीं चल सका था। इसके बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने घर पर एक सीक्रेटली सीसीटीवी कैमरा लगवाया। 15 जनवरी को सीसीटीवी कैमरे में देर रात मोशन डिटेक्ट हुआ। उस रात उनके घर से 1 लाख रुपए चुराए गए।

कैमरे की रिकॉर्डिंग से सामने आया कि घर में सुरेंद्र कुमार नाम के शख्स ने चोरी की है, जो मनोज तिवारी का पुराना नौकर था। सुरेंद्र कुमार मनोज के घर में दो साल पहले काम करता था। उस समय उसने डुप्लीकेट चाबियों की मदद से घर में एंट्री ली थी और बेडरूम तक पहुंच गया था। जानकारी मिलने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद से ही वो दूसरी डुप्लीकेट चाबियों की मदद से चोरी कर रहा था। जून और दिसंबर 2025 में उसने कुल 5.40 लाख की चोरी की थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें