13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Budget 2026: 1 फरवरी को हो सकती हैं 5 बड़ी घोषणाएं : मिडिल क्लास, किसान और बुजुर्गों को मिलेगा सीधा फायदा

Share:

दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में आम जनता को बड़ी राहत देने वाली कई अहम घोषणाएं कर सकती हैं। सूत्रों और विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बजट का फोकस मिडिल क्लास, किसानों, रेल यात्रियों, सोलर उपभोक्ताओं और बुजुर्गों पर रह सकता है। आइए जानते हैं बजट में संभावित 5 बड़ी घोषणाओं के बारे में—

1️⃣ इनकम टैक्स: 13 लाख तक की आय हो सकती है टैक्स-फ्री

सरकार नई इनकम टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर सकती है। इससे सैलरीड टैक्सपेयर्स की 13 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स-फ्री हो जाएगी।फिलहाल 12.75 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स नहीं लगता।

क्यों संभव है यह फैसला?

उद्योग संगठन CII ने सरकार को सुझाव दिया है कि टैक्स छूट बढ़ाने से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे खपत और अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा होगा। सरकार भी पुरानी टैक्स रिजीम को खत्म कर नई रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है।

फायदा : मिडिल क्लास के हाथ में हर महीने हजारों रुपए ज्यादा आएंगे, जिन्हें खर्च, सेविंग या निवेश में लगाया जा सकेगा।

2️⃣ किसान सम्मान निधि: सालाना राशि 50% बढ़ सकती है

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए सालाना की जा सकती है।

क्यों हो सकती है बढ़ोतरी?

2019 में योजना शुरू होने के बाद से राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महंगाई के चलते 6 हजार रुपए की वैल्यू कम हो गई है। दिसंबर 2024 में संसदीय समिति ने इसे 12 हजार करने की सिफारिश भी की थी। बिहार सरकार पहले ही किसानों को 3 हजार रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान कर चुकी है, जिसे केंद्र सरकार पूरे देश में लागू कर सकती है।

खर्च का अनुमान

इस योजना से करीब 11 करोड़ किसान परिवार जुड़े हैं। राशि बढ़ने पर सरकार का सालाना खर्च लगभग 95 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

फायदा : किसानों को खेती की छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी।

3️⃣ रेल इंफ्रास्ट्रक्चर: 300 से ज्यादा नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें

सरकार रेलवे में भी बड़ा ऐलान कर सकती है। 300+ नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी मिलने की संभावना है। पिछले बजट में रेलवे को रिकॉर्ड 2.65 लाख करोड़ रुपए मिले थे और इस बार भी इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है।

क्यों जरूरी है यह कदम?

सरकार का लक्ष्य 2030 तक ट्रेन रिजर्वेशन की वेटिंग लिस्ट खत्म करना है। फिलहाल पीक सीजन में सीटों की मांग और उपलब्धता में 20–25% का अंतर रहता है।

फायदा : देशभर में रोज सफर करने वाले करीब 2 करोड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।

4️⃣ पीएम सूर्य घर योजना: 2KW सोलर सिस्टम पर ₹80 हजार सब्सिडी संभव

बजट में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए प्रति KW की जा सकती है। इससे 2KW सिस्टम पर मिलने वाली कुल सब्सिडी 60 हजार से बढ़कर 80 हजार रुपए हो जाएगी।

क्यों हो सकता है ऐलान?

सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर ग्रिड से जोड़ने का है। दिसंबर 2025 तक 19.45 लाख घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं।

फायदा : परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आमदनी भी होगी।

5️⃣ आयुष्मान भारत: 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग होंगे कवर

सरकार आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाकर 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को शामिल कर सकती है। अभी यह सुविधा 70 साल से अधिक उम्र वालों को मिलती है। इसके साथ ही ₹5 लाख की इलाज सीमा बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है, ताकि कैंसर और हार्ट सर्जरी जैसे महंगे इलाज कवर हो सकें।

क्यों जरूरी है यह फैसला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 60+ उम्र के करीब 82% बुजुर्गों के पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है।

फायदा : करोड़ों बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी और गंभीर बीमारियों में परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें