13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राहुल गांधी पर FIR का आदेश : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने CBI जांच के दिए निर्देश

Vhuman News / Sat, Apr 18, 2026

Share:

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। राहुल गांधी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है और मामले की जांच CBI को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह आदेश जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनाया।

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर ब्रिटिश नागरिकता ली थी और यूनाइटेड किंगडम में मतदाता के रूप में उनका नाम दर्ज था। इसी आधार पर उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग की थी।

निचली अदालत का फैसला

इससे पहले 28 जनवरी 2026 को MP-MLA कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था कि नागरिकता से जुड़ा कोई ठोस नया सबूत पेश नहीं किया गया है

हाईकोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट को आरोपों की सत्यता पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गृह मंत्रालय से ‘टॉप सीक्रेट’ फाइलें भी मंगवाईं और पूरे मामले की समीक्षा की।

किन धाराओं में कार्रवाई की मांग?

याचिका में राहुल गांधी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, पासपोर्ट एक्ट 1967, फॉरेनर्स एक्ट 1946 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट का पुराना फैसला

इससे पहले 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह की याचिका खारिज कर दी थी। उस समय तत्कालीन CJI रंजन गोगोई ने कहा था कि किसी दस्तावेज में नाम दर्ज होने से नागरिकता साबित नहीं होती।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें