13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

होर्मुज स्ट्रेट में फायरिंग : भारतीय तेल टैंकर निशाने पर, ईरान को भारत की सख्त चेतावनी

Share:

ओमान के पास स्थित होर्मुज स्ट्रेट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार दोपहर दो व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी की घटना हुई। इनमें एक भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर भी शामिल था।

मैरिटाइम सूत्रों के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की दो गनबोट्स अचानक टैंकरों के पास पहुंचीं और बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना के बाद दोनों जहाजों को बिना स्ट्रेट पार किए ही वापस लौटना पड़ा। राहत की बात ये रही कि जहाज और उसमें सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टैंकर ‘जग अर्णव’ करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर जा रहा था।

भारत का एक्शन:

घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब कर इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी थी, हालांकि बाद में उसने अपना फैसला बदल लिया।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है और भारत की ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। ऐसे में इस इलाके में बढ़ता तनाव भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है

फिलहाल भारतीय नौसेना हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में मौजूद अपने युद्धपोतों के जरिए स्थिति का आकलन कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें