13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ईरान-इजराइल जंग का 28वां दिन : हूती विद्रोही कूदे मैदान में, इजराइल का 50 फाइटर जेट से बड़ा हमला

Vhuman News / Sat, Mar 28, 2026

Share:

ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। जंग के 28वें दिन एक नया मोर्चा खुल गया है, जहां हूती विद्रोही भी इस संघर्ष में शामिल हो गए हैं। इजराइल ने शुक्रवार रात ईरान के अंदर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन में करीब 50 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया गया, जिन्होंने ईरान के तीन अहम इलाकों को निशाना बनाया।

इन हमलों में अराक और यज्द जैसे रणनीतिक शहर शामिल हैं, जहां हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को टारगेट किया गया। सेना का दावा है कि ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए और कई घंटों तक लगातार जारी रहे। हमले के दौरान अराक स्थित हेवी वॉटर प्लांट को भी निशाना बनाया गया। इजराइल का आरोप है कि यह प्लांट प्लूटोनियम तैयार करने में इस्तेमाल होता है, जो परमाणु हथियारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं, यज्द में उस प्लांट को भी निशाना बनाया गया, जहां यूरेनियम संवर्धन के लिए जरूरी विस्फोटक सामग्री तैयार की जाती है।दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमला किया। इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइलें और 29 ड्रोन दागे गए। इस हमले में कम से कम 15 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अब इस जंग में हूती विद्रोहियों की एंट्री से हालात और ज्यादा बिगड़ने की आशंका है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें