27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

असम और बंगाल में चुनाव लड़ सकती है JMM : हेमंत सोरेन के बयान से आदिवासी राजनीति में हलचल

Vhuman News / Wed, Feb 4, 2026

Share:

झारखण्ड : असम और पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी अब झारखंड की सीमाओं से बाहर निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने की तैयारी में दिख रही है।

दुमका में मीडिया से बातचीत के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है और झारखंड मुक्ति मोर्चा उनकी आवाज बनने के लिए इन राज्यों में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि अब JMM केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपने राजनीतिक दायरे का विस्तार करेगी। मंगलवार को रांची रवाना होने से पहले दुमका एयरपोर्ट पर उन्होंने असम और बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी मंशा जाहिर की।

असम और बंगाल से शिबू सोरेन का पुराना नाता

हेमंत सोरेन ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों से उनके पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पुराना संबंध रहा है। वहां के लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा को अच्छी तरह जानते हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड के हजारों आदिवासी लंबे समय से असम में बसे हुए हैं और अपने अधिकारों, पहचान और मान्यता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में JMM उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आ सकती है।

आदिवासी वोट बैंक पर तेज होगी सियासत

सीएम हेमंत सोरेन के इस बयान के बाद असम और पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है, खासकर आदिवासी वोट बैंक को लेकर।

गौरतलब है कि रविवार (1 फरवरी) को हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया जिले में आयोजित आदिवासी महासभा की विशाल रैली को संबोधित किया था। इस रैली में उन्होंने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से विस्थापित होकर असम में बसे लाखों आदिवासियों की पहचान, अधिकार और संवैधानिक मान्यता का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि JMM असम और बंगाल में चुनावी मैदान में उतरती है, तो इससे वहां की सियासी समीकरणों पर खासा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें