28 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पुराने लोगों को रिटायर होना चाहिए - गटकरी : गडकरी के बयान से शीर्ष नेतृत्व में मची खलबली

Vhuman News / Mon, Jan 19, 2026

Share:

नागपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में पीढ़ीगत बदलाव की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पुराने जनरेशन के लोगों को धीरे-धीरे रिटायरमेंट लेकर नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए और मार्गदर्शक की भूमिका निभानी चाहिए।

रविवार को नागपुर में एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (AID) के कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गडकरी यह बयान दे रहे थे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस AID द्वारा आयोजित ‘एडवांटेज विदर्भ – खासदार औद्योगिक महोत्सव’ को लेकर की गई थी। कार्यक्रम का आयोजन AID के अध्यक्ष आशीष काले ने किया था। नितिन गडकरी AID के चीफ मेंटर भी हैं।

गडकरी ने कहा, “जब नए लोग ठीक से गाड़ी चलाने लगें, तो सीनियर लोगों को दूसरा काम संभालना चाहिए। नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए और उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि नागपुर में 6 से 8 फरवरी तक ‘एडवांटेज विदर्भ’ एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह इस एक्सपो का तीसरा संस्करण होगा। एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विदर्भ को भारत के औद्योगिक मानचित्र पर एक मजबूत और उभरते हुए विकास केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस एक्सपो में टेक्सटाइल, प्लास्टिक, खनिज, कोयला, विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, हेल्थकेयर, फार्मा, रक्षा, रियल एस्टेट, रिन्यूएबल एनर्जी और स्टार्टअप्स समेत कई प्रमुख सेक्टर्स की कंपनियां हिस्सा लेंगी।

इससे पहले जुलाई 2025 में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने रिटायरमेंट को लेकर अपनी राय स्पष्ट की थी। जब उनसे 75 वर्ष की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि जब तक वे स्वस्थ हैं और अच्छा काम कर सकते हैं, तब तक काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि जब लगेगा कि जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए, तब वे खुद पीछे हट जाएंगे।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें