Vhuman News / Mon, Jan 19, 2026
दिल्ली : UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार शाम करीब 4:30 बजे भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक प्रोटोकॉल से हटकर खुद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा,
“मैं अपने भाई को लेने खुद एयरपोर्ट आया हूं।”

एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद शेख मोहम्मद बिन जायद और पीएम मोदी के बीच कुछ ही देर में अहम बैठक होने वाली है। यह मुलाकात सीमित समय की होगी, जिसके बाद UAE राष्ट्रपति शाम करीब 6 बजे भारत से रवाना हो जाएंगे।
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस बैठक में भारत-UAE के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र और वैश्विक मुद्दों पर अहम बातचीत हो सकती है। दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौतों पर सहमति बनने की भी संभावना जताई जा रही है।

MEA ने यह भी बताया कि दोनों नेता मिडिल-ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। यमन को लेकर UAE और सऊदी अरब के बीच तनाव की स्थिति भी बातचीत का अहम मुद्दा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन