27 Jul 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IND vs NZ निर्णायक वनडे आज : रोहित-विराट का खास मैच, होलकर में भारत का अजेय रिकॉर्ड

Share:

इंदौर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

आजका मैच टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खास है। यह मुकाबला खेलने के बाद दोनों अगले 6 महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे। दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अब जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे खेलते नजर आएंगे।

सीरज की बात करें तो भारत ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के पास भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। अब तक टीम इंडिया में न्यूजीलैंड 7 वनडे सीरीज हार चुकी है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 122 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 51 में जीत मिली है। 7 मैच बेनतीजा रहे और एक मुकाबला टाई रहा। भारत की सरजमीं पर खेले गए 42 वनडे में भारत ने 32 मुकाबले जीते, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 9 मैच जीत सका।

होलकर स्टेडियम में भारत का दबदबा

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2006 से 2023 के बीच यहां खेले गए सभी 7 वनडे मुकाबले भारत ने जीते हैं। 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां खेले गए वनडे में टीम इंडिया ने 90 रन से जीत दर्ज की थी।

केएल राहुल सबसे सफल खिलाड़ी

इस सीरीज में भारत के लिए केएल राहुल सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 141 रन बनाए हैं, जिसमें एक शानदार शतक शामिल है। राहुल का स्ट्राइक रेट 124.77 रहा है।

गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 विकेट देकर 60 रन रहा, जबकि इकोनॉमी 6.05 की है।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। मिचेल ने 2 मैचों में कुल 215 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 114.36 रहा है।

गेंदबाजी में काइल जैमिसन न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/41 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है।

पिच और मौसम रिपोर्ट

होलकर स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है, जो बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। ठंड के चलते ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन इंदौर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी और तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड:
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।

कहां देखें लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें