14 May 2026
Breaking News Exclusive
आज का राशिफल 6 मई 2026 : जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर खत्म : 70 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत या आफत , अब मिलेगा पोस्टपेड बिल आज का राशिफल 5 मई 2026 : जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन आज का राशिफल 2 मई 2026 : जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क आज का राशिफल 1 मई 2026 : आज किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें पूरा भविष्यफल* 1 मई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा : दिल्ली में कीमत ₹3071 पार — बढ़ेगा खाना-पीना महंगा एग्जिट पोल पर सियासी घमासान : किसी ने बताया ‘फर्जी’, तो किसी ने ठोकी जीत की दावेदारी आज का मौसम : गर्मी से राहत या बढ़ेगी तपिश? जानें आपके शहर का हाल आज का राशिफल 30 अप्रैल 2026 : करियर, पैसा और प्यार में क्या कहते हैं सितारे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन : पीएम मोदी ने हरदोई से दी सौगात, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में

मोनालिसा भोंसले के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज का पलटवार : बोले- ‘साजिश के तहत लगवाए गए आरोप'

Vhuman News / Thu, Mar 26, 2026

Share:

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले के बीच विवाद अब लगातार गहराता जा रहा है प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के गंभीर आरोपों के बाद अब पहली बार सनोज मिश्रा सामने आए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

सनोज मिश्रा ने कहा कि "आम को खास बनाने की मेरी जिद ने मुझे ही नुकसान पहुंचाया, लेकिन मुझे इस बात का अफसोस नहीं है क्योंकि मैंने एक ईमानदार कोशिश की थी।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा को "साजिश के तहत ट्रेनिंग देकर उनके खिलाफ आरोप लगवाए जा रहे हैं।" साथ ही उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा का परिवार उनके साथ है।

क्या हैं मोनालिसा के आरोप?

मोनालिसा भोंसले ने आरोप लगाया है कि फिल्म "The Diary of Manipur" की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ। केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि डायरेक्टर का व्यवहार ठीक नहीं था और उन्हें करीब 10 बार गलत तरीके से छुआ गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय परिवार ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें काम के नाम पर चुप रहने के लिए कहा गया।

सुरक्षा और धमकियों का मुद्दा

मोनालिसा ने केंद्र सरकार, केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है।उनका कहना है कि उन्हें और उनके पति फरमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

शादी और विवाद

मोनालिसा ने अपनी शादी को लेकर भी सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की है और इसे गलत तरीके से "लव जिहाद" का नाम दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई तो दोनों आत्महत्या कर सकते हैं।

पति फरमान का बयान

फरमान खान ने भी डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुस्लिम नाम की वजह से उन्हें आतंकवादी बताया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। यह मामला अब आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है। दोनों पक्षों की तरफ से गंभीर दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में सच्चाई सामने आने के लिए जांच और कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करना जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें